SEBi : भारत के प्रतिभूति बाजार में सरल उत्पादों की अहम भूमिका, बोलीं सेबी की कार्यकारी निदेशक
मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के ऋण और हाइब्रिड प्रतिभूति विभाग की कार्यकारी निदेशक मनिंदरा चीमा ने कहा भारतीय प्रतिभूतिकरण बाजार का स्थाई रूप से विस्तार करने के लिए आसानी से समझने वाले उत्पादों पेश करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत की आर्थिक विकास के इस चरण में किसी परिसंपत्ति के राजस्व प्रवाह और अंतिम निवेशक के बीच सीधा संबंध आवश्यक है। उन्होंने हाल ही में पेश किए गए नगरपालिका बॉन्ड, रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (आरईआइटी) और इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट (इनवीआईटी) की सफलता के बारे कहा कि हमें यह दिखाती हैं, कि किस तरह से नगरपालिक बॉन्ड नगरपालिका में राजस्व का मुद्रीकरण कर रहे हैं। वहीं रिट्स और इंवीट्स भी विभिन्न रियल एस्टेट और बुनियादी ढांचा संपत्तियों से प्राप्त हुए राजस्व का मुद्रीकरण कर रहे हैं। यह उत्पाद अध्यत्धिक प्रभावी है क्योंकि राजस्व और निवेशक के रिटर्न के इनका जुड़ाव बिल्कुल सीधा है। उन्होंने बताया कि, यह उत्पाद समझने में सरल है और निवेशकों को होने वाली आया का सीधा संबंध रखते हैं। ये उत्पाद जटिल प्रतिभूतियों की तुलना में निवेशकों को अधिक आकर्षिक कर सकते हैं साथ ही जटिल प्रतिभूतियों की सक्रिय आवश्यकता से पहले बाजार की जरूरतों को बेहर ढंग से पूर कर सकते हैं। चीमा ने बताया कि बॉन्ड बाजार में रिटेल निवेशकों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए सेबी अध्यक्ष ने पहले ही इसके रौडमैप को आगे बढ़ाते हुए समयसीमा दे चुके हैं। बॉन्ड के लिए पायलेट प्रोजेक्ट होगा और इसके लिए छह से नौ महीने की समयसीमा पहले से तय है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कॉरपोरेट बॉन्ड के लिए वितरक ढांचा बनाने पर भी विचार हो रहा है। यह औपचारिक वितरण नेटवर्क सुरक्षित निश्चित आय वाली संपत्तियों का आम जनता के लिए सेवाओं को आसान बनाने में मदद करेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 15:07 IST
SEBi : भारत के प्रतिभूति बाजार में सरल उत्पादों की अहम भूमिका, बोलीं सेबी की कार्यकारी निदेशक #BusinessDiary #National #SubahSamachar
