'बिना ऑपरेशन सामान्य प्रसव करा दूंगा': डाॅक्टर के आश्वासन के बाद भी जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा; पहुंची पलिस
Mau News:मऊ जिले में बिना पंजीयन के संचालित अस्पतालों पर कार्रवाई को लेकर नोडल के साथ नौ टीम बनी है। लेकिन यह टीम तभी कार्रवाई करती है जब किसी अस्पताल में मौत होने के बाद वह मामला सामने आ जाता है। स्टिंग ऑपरेशन में ऐसे कई अस्पतालों का खुलासा होने के बाद कोपागंज में कार्रवाई हुई लेकिन बड़राव सीएचसी के अंतर्गत आने वाले अस्पतालों पर कार्रवाई के मामले में जिम्मेदार 48 घंटे तक चुप्पी साधे रखे हैं। नतीजा पीएचसी से महज एक किमी दूर बिना पंजीयन के संचालित अस्पताल में एक गर्भवती महिला का सीजेरियन डिलीवरी में लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने न केवल हंगामा काटा बल्कि सड़क भी जाम कर दिया। उधर, टूटी नींद के बाद इस अस्पताल के साथ गर्भपात कराने वाले दो अस्पतालों सहित पांच अस्पताल को सीज करने की कार्रवाई इन्हीं जिम्मेदारों ने की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 25, 2026, 19:05 IST
'बिना ऑपरेशन सामान्य प्रसव करा दूंगा': डाॅक्टर के आश्वासन के बाद भी जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा; पहुंची पलिस #CityStates #Varanasi #Mau #MauPolice #MauNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
