Agra News: सीकरी के खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

आगरा/फतेहपुर सीकरी। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आयोजित 28वीं सब-जूनियर, 39वीं जूनियर एवं 39वीं सीनियर राष्ट्रीय रस्साकसी चैंपियनशिप-2026 में उत्तर प्रदेश की अंडर-19 पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। लौटने के बाद फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के खिलाड़ी सांसद राजकुमार चाहर के आगरा स्थित आवास पहुंचे। सांसद ने खिलाड़ियों का अभिनंदन कर उनका उत्साहवर्धन किया।सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र गौरव का प्रतीक हैं। फतेहपुर सीकरी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय देकर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में कप्तान सोवेंद्र सिंह, अंकित सिंह, देव कुमार, रौनक, मयंक, सचिन ठाकुर, रितेश चाहर, अतुल चाहर, हर्ष नोहवार और कोच जितेंद्र सिंह शामिल रहे। इस दौरान उत्तर प्रदेश रस्साकसी संघ के महासचिव एनके चक्रवर्ती, उत्तर प्रदेश रस्साकसी संघ के संयुक्त सचिव संजय कुमार, परमवीर चाहर, वीरू फौजदार आदि उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 09, 2026, 03:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: सीकरी के खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान #SikriPlayersIncreasedTheirPrestige #SubahSamachar