अमेरिका में सिख व्यक्ति किडनैप: कार में आए थे तीन नकाबपोश, कई वर्षों से ट्रेसी शहर में रहते थे अवतार सिंह

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के ट्रेसी शहर में सिख व्यक्ति का अपहरण हुआ है। ट्रेसी शहर स्थित गुरु नानक प्रकाश गुरुद्वारा साहिब परिसर से 57 वर्षीय सिख व्यक्ति को कार सवार आरोपियों ने किडनैप कर लिया। घटना मंगलवार दोपहर (अमेरिकी समयानुसार) की बताई जा रही है जिससे स्थानीय सिख समुदाय में रोष है। पीड़ित की पहचान अवतार सिंह के तौर पर हुई है। गुरु नानक प्रकाश गुरुद्वारा साहिब का गुरुद्वारा का संचालन दमदमी टकसाल द्वारा किया जाता है। बताया गया है कि अवतार सिंह पिछले कई वर्षों से गुरुद्वारा साहिब में रसोइए के रूप में सेवा दे रहे थे। वे गुरुद्वारा साहिब के परिसर में ही रहते थे। मंगलवार रात करीब 8:52 बजे सैन जोआक्विन काउंटी शेरिफ कार्यालय को एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में सफेद रंग की एसयूवी और तीन अज्ञात व्यक्ति दिखाई दिए जो काले कपड़ों में थे और मुंह ढके हुए थे। फुटेज के अनुसार, दोपहर करीब 2:30 बजे अवतार सिंह को जबरन वाहन में बैठाया गया। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। वहीं स्थानीय पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 14:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अमेरिका में सिख व्यक्ति किडनैप: कार में आए थे तीन नकाबपोश, कई वर्षों से ट्रेसी शहर में रहते थे अवतार सिंह #Crime #Jalandhar #Chandigarh-punjab #America #Kidnapping #GurdwaraSahib #SubahSamachar