पेट्रोल-डीजल के साइड इफेक्ट: स्कूल बस, राशन के बढ़ सकते हैं दाम, सीएनजी के भी दो रुपये बढ़े रेट; जानें अपडेट

Petrol Diesel Price Hike: वाराणसी जिले में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण आम आदमी की जेब पर संकट गहराने लगा है। महिलाओं की रसोई से लेकर रोजमर्रा की जरूरत के सामान और पब्लिक ट्रांसपोर्ट तक महंगे होने की आशंका बढ़ गई है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और ईंधन संकट की आशंकाओं के बीच वाराणसी में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में अचानक हुई बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह पेट्रोल 98.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.42 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया, जबकि सीएनजी के दाम में दो रुपये की बढ़ोतरी के बाद यह 92 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। बढ़ती कीमतों का असर अब स्थानीय परिवहन व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। ऑटो, बस और मालवाहक वाहनों के किराये में बढ़ोतरी की तैयारी शुरू हो गई है, जिससे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय माना जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 15, 2026, 23:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पेट्रोल-डीजल के साइड इफेक्ट: स्कूल बस, राशन के बढ़ सकते हैं दाम, सीएनजी के भी दो रुपये बढ़े रेट; जानें अपडेट #CityStates #Varanasi #PetrolDieselPriceHike #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar