UP: आंख खुले तो सबसे पहले दर्शन मैया तेरा हो..., शीतला के दरबार में सुरों की सरिता; सांसद मनोज ने बांधा समां
Varanasi News: दशाश्वमेध घाट स्थित सिद्धपीठ श्री बड़ी शीतला माता माई धाम में बुधवार की शाम सुरों के नाम रही। पांच दिवसीय संगीत समारोह की द्वितीय निशा भजनों के माध्यम से शक्ति की भक्ति और कलाकारों की अटूट आस्था का महापर्व बन गई। माता शीतला के शृंगार और आरती के साथ शुरू हुई सांस्कृतिक सभा में घंट, घड़ियाल और भजनों की गूंज से माहौल आध्यात्मिक हो उठा। दूसरी निशा में मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध गायक व सांसद मनोज तिवारी के भजन रहे। मनोज तिवारी ने मंच संभालते ही चैती और पचरा गीतों की झड़ी लगा दी। आंख खुले तो सबसे पहले दर्शन मैया तेरा हो और राम जी के भईले जनमवा जैसे गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि काशी के इसी मंच ने उन्हें पहचान दी है। हम दुनिया में कहीं भी रहें, मुंडेश्वरी भवानी और बनारस की शीतला मैया के दरबार में हाजिरी लगाने दौड़े चले आते हैं। उनके लोकप्रिय गीत हां हम सनातनी हैं जी ने कार्यक्रम को ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 01, 2026, 22:46 IST
UP: आंख खुले तो सबसे पहले दर्शन मैया तेरा हो..., शीतला के दरबार में सुरों की सरिता; सांसद मनोज ने बांधा समां #CityStates #Varanasi #ShitalaDhamMandir #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar
