Karnataka: 'जल संकट से निपटने में नाकाम रही सिद्धारमैया सरकार', भाजपा का आरोप- 20 फीसदी गन्ने की फसल बर्बाद

कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेताआर. अशोक ने बुधवार को कर्नाटकसरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राज्य में भीषण लू और पानी की कमी के बीच किसानों की पूरी तरह अनदेखी करने का आरोप लगाया।आर अशोका ने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के कारण फसलें बर्बाद हो रही हैं। वहीं,लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सरकार की किसान समर्थकनीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि हालात बेहद चिंताजनक हैं। गन्नेकी फसल खराब होने का दावा आर अशोका के मुताबिक, बेलगावी जिले के चिक्कोडी और निप्पाणी क्षेत्रों में गन्ने की करीब 20 प्रतिशत फसल तेज गर्मी के कारण खराब हो चुकी है। वहीं, गडग जिले के 76 से अधिक गांवों में लोग गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब किसान जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तब कांग्रेस सरकार सत्ता को लेकर आंतरिक राजनीति में व्यस्त है। आर अशोका ने सरकार की कथित विफलताओं को गिनाते हुए कहा कि काबिनी, कृष्णा और मलप्रभा जैसे जलाशयों में पानी उपलब्ध होने के बावजूद बिजली की कमी के कारण किसान अपने पंप सेट नहीं चला पा रहे हैं। बिजली कटौती के कारण सूख रहे फसल उन्होंने इसे एक विरोधाभासी स्थितिबताते हुए कहा कि कहीं पानी है लेकिन बिजली नहीं, तो कहीं बिजली है लेकिन पानी नहीं। आर अशोका के अनुसार, यह पूरी तरह प्रशासनिक विफलता है। उन्होंने आगे कहा कि गर्मी और बिजली कटौती के कारण खेतों में गन्ने की फसल सूख रही है। आर अशोका ने सरकार से सवाल किया कि किसानों की इस परेशानी को दूर करने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 07:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



Karnataka: 'जल संकट से निपटने में नाकाम रही सिद्धारमैया सरकार', भाजपा का आरोप- 20 फीसदी गन्ने की फसल बर्बाद #IndiaNews #National #SubahSamachar