आगरा: भाई-बहनों पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से बोला हमला, पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
आगरा के जैतपुर के कान्हरपुरा गांव में मंगलवार रात 8 बजे पुरानी रंजिश को लेकर कुल्हाड़ी, फरसा, लाठी से हुए हमले में दो भाई और दो बहनों समेत 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने 6 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कान्हरपुरा के दिलीप की ओर से जैतपुर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी के मुताबिक मंगलवार रात 8 बजे पुरानी रंजिश को लेकर बेटे अंकित के साथ पड़ोसी रामानंद, उनकी पत्नी दीप्ती, बेटे प्रांजल, सुंदर, अजय, उनकी पत्नी नीरू, बेटे अनुराग ने गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। चीख पुकार पर परिजन बचाने पहुंचे, तो कुल्हाड़ी, फरसा, लाठी आदि से प्रहार किए। हमले में बेटी पूजा, भावना, बेटा अंकित, रिक्की, भाई और भाई की पत्नी घायल हो गए। जैतपुर पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया जैतपुर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 07, 2026, 20:14 IST
आगरा: भाई-बहनों पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से बोला हमला, पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी #CityStates #Agra #AgraNews #UpPolice #SubahSamachar
