24 अक्तूबर से 5 दिसंबर तक इन राशियों का रहेगा गोल्डन टाइम, विदेश यात्रा से नई नौकरी तक के बनेंगे योग

Shukra Gochar 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र की स्थिति में होने वाला बदलाव व्यक्ति के जीवन में सुख-सौभाग्य और समृद्धि लेकर आता है। साथ ही इसका खास असर जातकों के प्रेम जीवन में खुशियों को बढ़ाता है। वर्तमान में वह अपनी ही राशि तुला में विराजमान हैं। यहां रहते हुए शुक्र 24 अक्तूबर 2026 को चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 5 दिसंबर 2026 तक इस नक्षत्र में रहेंगे। शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ सकता है। हालांकि, ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कुछ राशियों के लिए यह अवधि विशेष रूप से अनुकूल रह सकती है। इस दौरान नौकरी में नए अवसर, कारोबार में लाभ और विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। वहीं, कुछ जातकों को आर्थिक स्थिति मजबूत करने और लंबे समय से अटके काम पूरे करने के मौके मिल सकते हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं। शुक्र अस्त का शुभ प्रभाव: इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, करियर में मिलेगी तरक्की

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 22, 2026, 12:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




24 अक्तूबर से 5 दिसंबर तक इन राशियों का रहेगा गोल्डन टाइम, विदेश यात्रा से नई नौकरी तक के बनेंगे योग #Predictions #National #ShukraNakshatraParivartan #ShukraNakshatraParivartanDate #ShukraNakshatraParivartanRashifal #ShukraNakshatraParivartanOn24October #SubahSamachar