न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट की तैयारी: शुभमन गिल दौरे पर साथ ले जाएंगे निजी नेट गेंदबाज? पूरा खर्च खुद उठाएंगे

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, गिल इस दौरे पर अपने साथ चार से पांच निजी नेट गेंदबाज ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। खास बात यह है कि इन गेंदबाजों के रहने, आने-जाने और अन्य खर्चों का पूरा जिम्मा गिल खुद उठाएंगे। आमतौर पर विदेशी दौरों पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) खिलाड़ियों की मदद के लिए नेट गेंदबाजों की व्यवस्था करता है। हालांकि, गिल का अपनी व्यक्तिगत तैयारी के लिए अलग से गेंदबाजों को साथ ले जाने का फैसला खास माना जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 17, 2026, 05:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट की तैयारी: शुभमन गिल दौरे पर साथ ले जाएंगे निजी नेट गेंदबाज? पूरा खर्च खुद उठाएंगे #CricketNews #Cricket #International #ShubmanGill #IndiaVsNewZealand #NewZealandTour #PersonalNetBowlers #Bcci #IndianCricketTeam #TestCricket #SubahSamachar