Karnal News: श्री खाटू श्याम मंदिर कमेटी ने लगाई छबील

करनाल। भीषण गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कें तपने लगी है। इसको लेकर श्री खाटू श्याम मंदिर कमेटी की ओर से ठंडे मीठे पानी की छबील लगाकर लोगों को राहत पहुंचाई जा रही है। मंदिर कमेटी के सदस्य सुबह से ही मंदिर परिसर के बाहर छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा और मीठा जल वितरित कर रहे थे। मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता ने कहा कि खाटू श्याम मंदिर कमेटी की ओर से रोजाना छबील सेवा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर राजेश गर्ग, महेंद्र गुप्ता, अनिल गर्ग, राम करण गोयल, अशोक सिंघला, अनुपम त्रिपाठी, पंडित उमेश पांडे, पवन गुप्ता, राजेश सिंघला और हरीश के साथ अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 19, 2026, 03:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Karnal News: श्री खाटू श्याम मंदिर कमेटी ने लगाई छबील #ShriKhatuShyamTempleCommitteeSetUpAStall #SubahSamachar