श्रीजगन्नाथ मंदिर: 30 करोड़ से होगा निर्माण, न्यास ने कहा- यहां सिर्फ एक ही पुजारी हैं; 151 फीट ऊंचा होगा शिखर

Varanasi News: वाराणसी के अस्सी घाट स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर के पुनर्विकास को लेकर मंदिर न्यास ने स्पष्ट किया है कि पहले चरण में 30 करोड़ रुपये की व्यवस्था कर ली गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। न्यास के अनुसार प्रस्तावित परिसर का विकास पूरी तरह शास्त्रीय नियमों और परंपराओं के अनुरूप किया जाएगा तथा वर्तमान में स्थापित किसी भी विग्रह को नहीं हटाया जाएगा। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में मंदिर ट्रस्ट के सचिव शैलेष त्रिपाठी ने बताया कि पुनर्विकास योजना के तहत भगवान नृसिंह का 151 फीट ऊंचा शिखर तथा भगवान जगन्नाथ का 140 फीट ऊंचा भव्य शिखर निर्मित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर की गरिमा और धार्मिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए सभी कार्य किए जाएंगे। उन्होंने मंदिर से जुड़े कुछ विवादों पर भी प्रतिक्रिया दी। शैलेष त्रिपाठी ने कहा कि कुछ लोग स्वयं को चार पीढ़ियों से मंदिर का पुजारी बताकर वेतन की मांग कर रहे हैं, जबकि वर्तमान में मंदिर के प्रधान पुजारी राधेश्याम पांडेय हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे दावों का कोई आधार नहीं है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 21:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




श्रीजगन्नाथ मंदिर: 30 करोड़ से होगा निर्माण, न्यास ने कहा- यहां सिर्फ एक ही पुजारी हैं; 151 फीट ऊंचा होगा शिखर #CityStates #Varanasi #JagannathTemple #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar