Agra News: श्रेष्ठ, वंश दीक्षित, ऋषभ पाठक और अभिषेक ने दर्ज की जीत
आगरा। डिफेंस कॉलोनी यूथ वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित बैडमिंटन एवं शतरंज प्रतियोगिता के तहत रविवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल एवं सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-14 वर्ग के पहले सेमीफाइनल में श्रेष्ठ ने तेजस को और दूसरे सेमीफाइनल में वंश दीक्षित ने समर्थ कायला को हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया। इससे पहले अंडर-14 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में तेजस ने अभियांश यादव को, समर्थ कायला ने अनिरुद्ध को, श्रेष्ठ ने गौरव कुमार को व वंश दीक्षित ने वाशु को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। वहीं, अंडर-16 वर्ग के क्वार्टर फाइनल में ऋषभ पाठक ने कुनाल दीक्षित को और अभिषेक ने नमन चौधरी को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। मुख्य निर्णायक की जिम्मेदारी बीएम एवं राजू चौहान ने निभाई। सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव सोई ने बताया कि संस्था कॉलोनी के बच्चों के सर्वांगीण विकास और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में अनुशासन, खेल भावना और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। इस मौके पर उपाध्यक्ष विवेक उपाध्याय, बंटी यादव, अमित दीक्षित, ज्ञानेंद्र यादव, देवेश यादव, सनी उपाध्याय, कमल चाहर, सैंडी सोलंकी और विपिन यादव आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 02:35 IST
Agra News: श्रेष्ठ, वंश दीक्षित, ऋषभ पाठक और अभिषेक ने दर्ज की जीत #Shreshth #VanshDikshit #RishabhPathak #AndAbhishekRegisteredVictories. #SubahSamachar
