Shravasti: पत्नी का वियोग नहीं सह सका युवक, विषाक्त पदार्थ खाने से मौत

श्रावस्ती जिले के सिरसिया क्षेत्र के ग्राम ताल बघौड़ा निवासी रिजवान (22) ने बृहस्पतिवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने बहराइच के लिए रेफर कर दिया, जहां पर उनकी मौत हो गई। ग्राम ताल बघौड़ा निवासी मोहम्मद इरफान ने बताया की उसकी भाभी काफी दिनों से मायके में थीं। उनको लेने के लिए बृहस्पतिवार को उसका भाई रिजवान ग्राम रेहारपुरवा गया था। वहीं पर पत्नी व ससुराली जनों से कुछ विवाद हो गया था और भाभी साहिस्ता ने भी आने से मना कर दिया था। इसी बात से नाराज रिजवान ने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसके बाद वह घर आ गया। यहां पर उसकी हालत बिगड़ने लगी तो निजी वाहन से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया, जहां पर हालत में सुधार न होने से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहां पर इलाज के दौरान देर शाम को उनकी मौत हो गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 18:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shravasti: पत्नी का वियोग नहीं सह सका युवक, विषाक्त पदार्थ खाने से मौत #CityStates #Shravasti #ShravastiNews #SirsiyaShravasti #SubahSamachar