Mandi News: फोटोग्राफी प्रतियोगिता में दिखाएं हुनर, 15 हजार रुपये तक पाएं नकद इनाम

मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन मंडी देशभर के फोटोग्राफरों के लिए एक विशेष फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इसमें 15 वर्ष से अधिक आयु पेशेवर और शौकिया दोनों ही प्रकार के फोटोग्राफर भाग ले सकते हैं। फोटोग्राफर 23 फरवरी, दोपहर 3 बजे तक अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं। विजेता प्रतिभागियों को 15 हजार रुपये तक नकद इनाम मिलेगा। तीन श्रेणियों में करवाई जा रही प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी अधिकतम दो श्रेणियों में अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं। फोटो निबंध श्रेणी में शिवरात्रि की किसी कहानी पर आधारित पांच से सात तस्वीरों का सेट और 150 शब्दों का विवरण हो। इसके अलावा स्ट्रीट फोटोग्राफी की श्रेणी में देव जुलूस, श्रद्धालुओं की भावनाएं और मेले के जीवंत दृश्य वाला फोटो हो, जबकि लैंडस्केप्स एवं हेरिटेज श्रेणी में मंडी की वास्तुकला, प्राकृतिक सौंदर्य, नदी घाटियां और ऐतिहासिक धरोहरें की तस्वीरे भेजी जा सकती हैं। स्ट्रीट फोटोग्राफी और लैंडस्केप्स एवं हेरिटेज श्रेणी के लिए डिजिटल प्रविष्टियां उच्च गुणवत्ता की जेपीईजी अथवा रॉ फॉर्मेट में ईमेल के माध्यम से mandidtdo@gmail.com पर अधिकतम दो तस्वीरें भेजी जाएंगी। प्रतियोगिता की शर्तों के अनुसार मंडी जिला क्षेत्र में ली गई मौलिक तस्वीरें होने चाहिए, अप्रकाशित तथा एआई जनरेटेड नहीं।प्रत्येक प्रविष्टि के साथ प्रतिभागी का नाम, आयु, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल, फोटो शीर्षक, फोटो लेने की तिथि और पहचान के लिए आधार कार्ड की स्कैन प्रति संलग्न करना अनिवार्य है। चुनी गई प्रविष्टियों को सेरी मंच पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा। फोटो निबंध श्रेणी में प्रथम पुरस्कार में 15,000 रुपये और द्वितीय पुरस्कार में 10,000 रुपये दिए जाएंगे। वहीं, स्ट्रीट फोटोग्राफी और लैंडस्केप्स एवं हेरिटेज श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 11,000 रुपये तथा द्वितीय पुरस्कार 8000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।प्रतियोगिता का उद्देश्य शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक विरासत, देव आगमन, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज, धार्मिक आस्था, जनजीवन तथा मंडी के प्राकृतिक और ऐतिहासिक सौंदर्य को छायाचित्रों के माध्यम से संजोना है।-अपूर्व देवगन, उपायुक्त मंडी

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 07, 2026, 17:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: फोटोग्राफी प्रतियोगिता में दिखाएं हुनर, 15 हजार रुपये तक पाएं नकद इनाम #MandiNews #MandiTodayNews #MandiHindiNews #SubahSamachar