Bulandshahar News: जिले के पांच ब्लड बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी

बुलंदशहर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर गठित तीन टीमों ने 29 व 30 मार्च काे जिले के पांच ब्लड बैंक का निरीक्षण किया, जिसकी रिपोर्ट आयुक्त को भेजी गई। अब इन सभी को आयुक्त खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन के आदेश पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। औषधि निरीक्षक अनिल कुमार आनंद ने बताया कि मेरठ, गाज़ियाबाद, बुलंदशहर, बागपत, गौतमबुद्धनगर व वाराणसी में अंतर-जनपदीय टीम ने निरीक्षण किया। बुलंदशहर जिले में मेरठ व बागपत के औषधि निरीक्षक की टीम ने 29 व 30 मार्च को तीन ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। साथ ही दो ब्लड बैंक का स्वयं द्वारा निरीक्षण किया गया। जिले में खुर्जा के स्वास्तिक ब्लड सेंटर, गुलावठी के वरदान ब्लड सेंटर और नगर के ⁠नीलम, ⁠बुलंदशहर व जीवन धारा ब्लड सेंटर का निरीक्षण किया गया। सभी जगह टीम को खामियां मिली। इस दौरान किसी ने कंपोनेट के रजिस्टर नहीं मिले, किसी के यहां ब्लड का क्यूसी टेस्ट होता नहीं मिला, किसी के यहां ब्लड बैंक के रिकॉर्ड में खामी मिली। साथ ही किसी सेंटर पर प्रोसेसिंग में भी खामियां मिली। रक्त केंद्रों पर पाई गईं। कमियों के निराकरण के लिए विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 31, 2026, 21:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Bulandshahr news



Bulandshahar News: जिले के पांच ब्लड बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी #BulandshahrNews #SubahSamachar