Meerut News: सीडीओ से बोले दुकानदार, 10 मई से पहले शुरू हो नौचंदी मेला
माई सिटी रिपोर्टरमेरठ। नौचंदी मेले के कई दुकानदार मंगलवार को सीडीओ और मेले की नोडल अधिकारी नूपुर गोयल से मिले। दुकानदारों ने 20 फीसदी तक किराया बढ़ाने पर चिंता जताई और इसे कम करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उन्हें बिजली भी महंगी पड़ती है। सीडीओ ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करने के साथ ही दुकानदारों के लिए इस बार बिजली मीटर लगाने को कहा।इस दौरान दुकानदारों ने 10 मई से पहले मेला शुरू कराने की मांग की। इसके साथ ही अच्छे शौचालय बनवाने, बंद सीवर लाइन खुलवाने और पुरानी दुकानों को नए सिरे से बनाने को भी कहा। नौचंदी मेला दुकानदार संगठन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने कहा कि 30 साल से अधिक पुरानी दुकानों के लिंटर टूट रहे हैं। सभी दुकानें अगले वर्ष तोड़कर फिर से नए सिरे से बनाई जाएं। महामंत्री अंकुर गोयल, महामंत्री मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश जैन, उपाध्यक्ष शहजाद, कय्यूम सैफी, संजय गोयल, नरेंद्र राष्ट्रवादी आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 21, 2026, 18:53 IST
Meerut News: सीडीओ से बोले दुकानदार, 10 मई से पहले शुरू हो नौचंदी मेला #ShopkeepersOfNauchandiMelaMetCDO #SubahSamachar
