Chandigarh: केमिस्ट मार्केट में फायरिंग, एक्टिवा पर आए लोगों ने चलाई गोली; लाॅरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ सेक्टर 11 की केमिस्ट मार्केट में कुमार मेडिकल स्टोर पर फायरिंग हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक एक्टिवा पर तीन लोग आए थे, जिन्होंने ऑटोमैटिक हथियार से फायरिंग की है। सूत्रों के अनुसार, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। मुख्य सड़क पर नाका लगा था, उसी के पास पार्किंग में एक्टिवा सवार ने दुकान के कैशियर पर फायरिंग की। गोली लगने से कैशियर समेत दो लोग घायल हुए हैं।पुलिस के मुताबिक कुमार ब्रदर्स को पहले भी रंगदारी को लेकर धमकी भरे फोन आ चुके हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 12:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chandigarh: केमिस्ट मार्केट में फायरिंग, एक्टिवा पर आए लोगों ने चलाई गोली; लाॅरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी #Crime #Chandigarh-punjab #ChandigarhCrime #ChandigarhPolice #SubahSamachar