Agra News: मिढ़ाकुर में ट्रैक्टर ने राैदा बाइक सवार, घायल जूता कारीगर ने अस्पताल में तोड़ा दम; भाग गया चालक
आगरा-जयपुर हाईवे पर थाना किरावली क्षेत्र के कस्बा मिढ़ाकुर में नायरा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार जूता कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव गढ़सानी निवासी भीकम सिंह (59) मिढ़ाकुर स्थित जूता फैक्टरी में काम करते थे। शुक्रवार शाम वह बाइक से घर लौट रहे थे। नायरा पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। चालक ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से भाग गया। सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर को जब्त कर मिढ़ाकुर चौकी पर खड़ा करा दिया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 14, 2026, 23:46 IST
Agra News: मिढ़ाकुर में ट्रैक्टर ने राैदा बाइक सवार, घायल जूता कारीगर ने अस्पताल में तोड़ा दम; भाग गया चालक #CityStates #Agra #AgraNews #UpPolice #SubahSamachar
