Agra: कंपनी के वसूली एजेंट के उत्पीड़न से मानसिक तनाव में शू एक्सपोर्टर, कोर्ट की ली शरण; दर्ज हुई FIR

आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित जूता फैक्टरी एचकेएचआर इंटरनेशनल के मालिक राजेश खुराना जयपुर की एक कंपनी के वसूली एजेंट से मानसिक तनाव में हैं। वह केवल व्हाट्सएप काॅल पर बात कर रहे हैं। उनका आरोप है कि एक फर्म के संचालक फर्जी तरीके से 8 लाख रुपये बकाया दिखाकर चुकता करने के लिए दबाव बना रहे हैं। कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश किए हैं। राजेश खुराना ने बताया कि वह जूता फैक्टरी से संबंधित माल अरतोनी की फर्म एसके सेल्स कॉरपोरेशन के संचालक सुरेंद्र कुमार जैन, अंशुल जैन और साैरभ जैन से खरीदते थे। मार्च 2020 में सभी तरह के बकाया का समायोजन कर दिया गया। इसके बावजूद उन्हें परेशान किया जा रहा है। फर्म के संचालक जयपुर की एक फर्म से वसूली करने के लिए काॅल करा रहे हैं। मोबाइल पर मैसेज किए जा रहे हैं। काॅल करने वाला एजेंट गौरव दिन में 50-50 काॅल करता है। अभद्रता करता है। उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। इस संबंध में फर्म संचालकों को पत्र भेजा लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अंत में कोर्ट गए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने थाना सिकंदरा पुलिस को विपक्षियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना के आदेश किए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 16, 2026, 07:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra: कंपनी के वसूली एजेंट के उत्पीड़न से मानसिक तनाव में शू एक्सपोर्टर, कोर्ट की ली शरण; दर्ज हुई FIR #CityStates #Agra #SikandraPoliceStation #AgraShoeExporter #HkhrInternational #RecoveryAgentHarassment #8LakhDuesDispute #CourtOrderedFir #ChiefJudicialMagistrate #SkSalesCorporation #MentalHarassmentCase #सिकंदराथाना #SubahSamachar