आजम खां से मिले शिवपाल, एक घंटे मुलाकात: तजीन फात्मा से भी सपा नेता ने की मुलाकात, जौहर विवि का भी किया दौरा

रामपुर में सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव बुधवार को रामपुर पहुंचे और जेल में बंद सपा नेता आजम खां से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। मुलाकात के दौरान राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा होने की बात सामने आई है। जेल में आजम खां से मुलाकात के बाद शिवपाल सिंह यादव उनकी पत्नी एवं पूर्व सांसद डॉ. तजीन फात्मा से मिलने उनके आवास पहुंचे। यहां उन्होंने तजीन फात्मा से भी बातचीत की और आजम खां के स्वास्थ्य समेत अन्य विषयों की जानकारी ली। इसके बाद शिवपाल सिंह यादव जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर का जायजा लिया। शिवपाल के रामपुर पहुंचने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह नजर आया। उनके दौरे को आजम खां और उनके परिवार से मुलाकात के साथ ही पार्टी से जुड़े राजनीतिक घटनाक्रम के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 13:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आजम खां से मिले शिवपाल, एक घंटे मुलाकात: तजीन फात्मा से भी सपा नेता ने की मुलाकात, जौहर विवि का भी किया दौरा #CityStates #Election #Moradabad #Rampur #UttarPradesh #UttarPradeshAssemblyElection2027 #AssemblyElection2027 #AzamKhan #SubahSamachar