Shivoham: कानपुर में भक्ति और तकनीक का अद्भुत संगम; 28 फरवरी को कैलाश खेर की प्रस्तुति से जागेगी आत्मिक चेतना

देशभर में भक्ति का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। युवा पीढ़ी अब भक्ति को नए, ऊर्जावान अंदाज में अपनाने लगी है। मेट्रो शहरों में लोकप्रिय हो रही भजन क्लबिंग, जहां पारंपरिक भक्ति आधुनिक संगीत, बीट्स, लाइट्स और तकनीक के साथ प्रस्तुत की जाती है, अब कानपुर में भी अपने भव्य रूप में दस्तक देने जा रही है। इसी उभरते ट्रेंड को पहचानते हुए अमर उजाला लेकर आ रहा है अनोखा आध्यात्मिक अनुभव तिरंगा अगरबत्ती की प्रस्तुति शिवोहम। आयोजन 28 फरवरी को कानपुर स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में होगा। शिवोहम कोई साधारण म्यूजिकल कॉन्सर्ट नहीं है, बल्कि भक्ति, संस्कृति और आत्मिक जागरण का विराट उत्सव है। यह आयोजन कानपुर की धार्मिक चेतना और गहरी आस्था से सीधे जुड़ता है। आयोजन में प्रवेश करते ही कैलाश मानसरोवर से प्रेरित भव्य साज-सज्जा, दिव्य प्रकाश व्यवस्था और शांत ध्वनियां ऐसा अनुभव कराएंगी मानो स्वयं शिवलोक की यात्रा पर निकल पड़े हों। इसमें आस्था और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिलेंगा। एआई के माध्यम से 12 ज्योतिर्लिंगों का साक्षात्कार संभव होगा। इस आयोजन के टिकट डिस्ट्रिक्ट एप पर उपलब्ध हैं। सीटें सीमित हैं इसलिए अभी बुक करें और इस दिव्य उत्सव का हिस्सा बनें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 10:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shivoham: कानपुर में भक्ति और तकनीक का अद्भुत संगम; 28 फरवरी को कैलाश खेर की प्रस्तुति से जागेगी आत्मिक चेतना #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #ShivohamProgram #AmarUjala #Devotional #ReligiousPrograms #Spiritual #AmarUjalaNews #AmarUjalaProgram #SubahSamachar