27 फरवरी को शिवमय होगी ताजनगरी: शिवोहम में गूंजेंगे कैलाश खेर के सुर, 12 ज्योतिर्लिंगों के AI से होंगे दर्शन

ताजनगरी 27 फरवरी को आध्यात्मिक ऊर्जा से जगमगाने वाली है। बीएसएनएल ग्राउंड, तारघर, माल रोड पर शिवोहम के रूप में भक्ति और आधुनिक तकनीक का भव्य समागम आयोजित होगा। इस आयोजन की पहल अमर उजाला ने की है, जबकि प्रजेंटिंग पार्टनर तिरंगा अगरबत्ती हैं। शिवोहम पारंपरिक भजन संध्या की सीमाओं से आगे बढ़ते हुए शिव आराधना को समकालीन रूप में प्रस्तुत करेगा। युवाओं में लोकप्रिय भजन क्लबिंग शैली के साथ अत्याधुनिक ध्वनि व्यवस्था, आकर्षक प्रकाश संयोजन और डिजिटल दृश्य प्रभाव इस संध्या को विशिष्ट आयाम देंगे। आयोजन स्थल को कैलाश मानसरोवर की थीम पर सजाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को प्रवेश करते ही दिव्यता का अनुभव हो। इस विशेष अवसर पर सुप्रसिद्ध भारतीय पॉप गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति से वातावरण को शिवमय बना देंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 10:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




27 फरवरी को शिवमय होगी ताजनगरी: शिवोहम में गूंजेंगे कैलाश खेर के सुर, 12 ज्योतिर्लिंगों के AI से होंगे दर्शन #CityStates #Agra #UttarPradesh #ShivohamAgraEvent #KailashKherLiveConcert #BsnlGroundAgra #12JyotirlingaAiDarshan #SpiritualTechShow #AmarUjalaInitiative #शिवोहमआगरा #कैलाशखेरलाइव #बीएसएनएलग्राउंडकार्यक्रम #12ज्योतिर्लिंगदर्शन #SubahSamachar