Una News: संतोषगढ़ की शिवानी और दीपिका बतौर गणित शिक्षक देंगी सेवाएं
संतोषगढ़ (ऊना)। प्रदेश शिक्षा विभाग की ओर से सीबीएसई से संबद्ध प्रदेश के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में गणित विषय के 308 शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। इसमें संतोषगढ़ की दो होनहार युवतियों दीपिका और शिवानी ने गणित शिक्षक के रूप में नियुक्ति प्राप्त कर नगर परिषद संतोषगढ़ सहित पूरे जिला ऊना का नाम रोशन किया है। जानकारी के अनुसार नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड 8 की मूल निवासी शिवानी पुत्री सुभाष चंद को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय हरोली में गणित शिक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। इनकी शैक्षणिक योग्यता एमए (गणित), बीएड है। वहीं वार्ड-9 की मूल निवासी दीपिका पुत्री रविंद्र कुमार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैली जजरी, हमीरपुर में गणित शिक्षक के रूप में नियुक्ति मिली है। इनकी शैक्षणिक योग्यता एमएससी (गणित), बीएड है। दोनों शिक्षकों की नियुक्ति प्रोफेशनल इंग्लिश एंड मैथमैटिक्स टीचर्स सब-स्कीम के अंतर्गत पांच वर्ष के अनुबंध आधार पर की गई है। नियुक्ति पत्र प्राप्त होने के बाद दोनों युवतियों ने अपने-अपने विद्यालयों में कार्यभार संभाल लिया है। इन दोनों प्रतिभाशाली बेटियों की उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 22:50 IST
Una News: संतोषगढ़ की शिवानी और दीपिका बतौर गणित शिक्षक देंगी सेवाएं #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
