Panipat News: शिवाजी स्टेडियम में आधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक होगा, शहरी विधायक ने बजट सत्र के चौथे दिन रखी मांग
फोटो-47माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। शिवाजी स्टेडियम में आधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक बनाया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधा मिलेगी और अभ्यास करना भी आरामदायक होगा। स्टेडियम में सुबह व शाम को करीब 300 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। पिछले सप्ताह ही स्टेडियम में जिम शुरू की गईहै। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन बुधवार को शिवाजी स्टेडियम में आधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक की मांग रखी। उन्होंने कहा कि शिवाजी स्टेडियम शहर के बीचोंबीच स्थित है। जिलेभर से खिलाड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करते हैं। ओलिंपियन नीरज चोपड़ा इसी मैदान में अभ्यास करते थे। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। शिवाजी स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण होने से लड़के और लड़कियों को सुविधा मिलेंगी। वे इन सुविधाओं को पाकर जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। बाॅक्सबजट में रखा जाए ध्यानशहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार के बजट से आधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक की उम्मीद है। खिलाड़ियों के हित में इस बात का विशेष ध्यान रख प्रावधान किया जाए ताकि खिलाड़ियों को असुविधा का सामना न करना पड़े। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में हर क्षेत्र में हर वर्ग के लिए विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं। क्षेत्र के युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 26, 2026, 03:35 IST
Panipat News: शिवाजी स्टेडियम में आधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक होगा, शहरी विधायक ने बजट सत्र के चौथे दिन रखी मांग #ShivajiStadiumToHaveAModernSyntheticAthleticsTrack #SubahSamachar
