Kedarnath: केदारनाथ के 325वें रावल होंगे 42 वर्षीय शिवाचार्य केदार लिंग, महाशिवरात्रि पर होगी विधिवत घोषणा

पंच केदार में प्रमुख भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक केदारनाथ धाम को महाशिवरात्रि को अपना 325वां रावल मिल जाएगा। वर्तमान रावल भीमाशंकर लिंग ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद पर शिवाचार्य 42 वर्षीय शांतिलिंग (केदार लिंग) को अपना उत्तराधिकारी चुना है। महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित अपने मठ में केदारनाथ के वर्तमान रावल 70 वर्षीय भीमाशंकर लिंग ने कहा कि वह स्वास्थ्य कारणों से अब केदारनाथ के रावल का पद संभालने में असमर्थ हैं। इसलिए वह अपने शिष्य शिवाचार्य शांति लिंग (केदार लिंग) को अपना उत्तराधिकारी घोषित करते हैं। रावल के इस लिखित बयान की विधिवत घोषणा 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के साथ ही की जाएगी। इस दौरान पंचगांई के डंगवाड़ी, भटवाड़ी, चुन्नी-मंगोली, किमाणा एवं पठाली डुंगर सेमला के हक-हकूकधारी एवं दस्तूरधारी ग्रामीण भी मौजूद रहेंगे। महाशिवरात्रि स्पेशल:उत्तराखंड के कण-कण में शिव का वास,इस जगह को कहा जाता है लाखों शिवलिंगों का गांव

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 13, 2026, 23:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kedarnath: केदारनाथ के 325वें रावल होंगे 42 वर्षीय शिवाचार्य केदार लिंग, महाशिवरात्रि पर होगी विधिवत घोषणा #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #ShivacharyaKedarLing #KedarnathDham325thRawal #Mahashivratri #KedarnathDhamRawal #SubahSamachar