Mahashivratri 2026: हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्त, समाजसेवियों ने भंडारा और स्वास्थ्य शिविर लगाए
काशीपुर मेंमहाशिवरात्रि महापर्व पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों के जत्थे पहुंचने शुरू हो गए हैं। हर-हर बम-बम के जयकारों से काशीपुर का वातावरण शिवमय हो गया है। महाशिवरात्रि का महापर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य पर समय से पहुंचने के लिए कदम से कदम मिलाते चल रहे हैं। वहीं शिवभक्त भोलेनाथ के जायकारों से कांवड़ियों में ऊर्जा का संचार कर रहे थे। शिवभक्तों का यह सैलाब शनिवार की देर शाम तक जारी रहेगा। शिवभक्तों ने बैलजुड़ी तिराहा, श्मशान घाट शिव मंदिर परिसर, गंगे बाबा मंदिर, घास मंडी, तीर्थ द्रोणासागर परिसर समेत तमाम स्थानों पर कांवड़ियों के लिए भंडारे और ठहरने के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं के इंतजाम किए हैं। द्रोणा सागर डमरू वाले बाबा मंदिर में मुख्य पुजारी पंडित विष्णु गोस्वामी, अजय चौहान आदि कांवड़ियों की सेवा में जुटे रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 12:27 IST
Mahashivratri 2026: हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्त, समाजसेवियों ने भंडारा और स्वास्थ्य शिविर लगाए #CityStates #UdhamSinghNagar #UttarakhandNews #UkNews #KashipurNews #KashipurKanwarYatra #MahashivratriCelebration #KanwariyaArrival #HarHarBamBamSlogans #HaridwarGangajal #SubahSamachar
