Gurugram News: पार्क में शिव शीतल जल प्याऊ शुरू

गुरुग्राम। निजी फाउंडेशन ने सेक्टर-5 स्थित शिवा पार्क में रविवार को शिव शीतल जल प्याऊ का विधिवत उद्घाटन वार्ड-35 के पार्षद परविंदर कटारिया और समाजसेवी अनुज शर्मा ने किया। भीषण गर्मी में राहगीरों और आमजन को राहत देने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है। इस दौरान शिवा पार्क में महादेव के त्रिशूल भी लगाया गया। संस्था के संरक्षक बनवारी लाल सैनी ने कहा कि संस्था का हमेशा यही प्रयास रहता है कि जनमानस और प्रकृति की सेवा में किसी तरह की कमी न रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 12:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: पार्क में शिव शीतल जल प्याऊ शुरू #ShivCoolWaterDrinkingFountainStartedInThePark #SubahSamachar