Himachal Tourism : शिमला पर्यटन में नया रिकॉर्ड, दो माह में पहुंचे 18.5 लाख वाहन; वीकेंड पर लगी लंबी कतारें
गर्मियों के पर्यटन सीजन में इस बार शिमला में रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। दो महीने में ही शिमला में 18.5 लाख वाहनों ने आवाजाही की है। पुलिस के मुताबिक मई में करीब 8.5 लाख और जून में अभी तक 10 लाख वाहन शिमला में आवाजाही कर चुके हैं। इस वीकेंड पर भी शिमला में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। इसी वजह से रविवार को पर्यटकों के लौटने के कारण शिमला से सोलन की ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। पुलिस के मुताबिक पर्यटन सीजन में लाखों वाहनों का उचित यातायात प्रबंधन करने के लिए पुलिस और होमगार्ड कर्मियों की संख्या 136 से बढ़ाकर 265 की गई। इसके अलावा 50 स्वयंसेवकों और 32 ट्रैफिक बाइक राइडर्स की तैनाती भी की गई, जिससे जाम की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। ट्रैफिक प्रबंधन के लिए शहर को पांच सेक्टरों में विभाजित किया गया है। हर सेक्टर की जिम्मेदारी ग्रेड-वन अधिकारियों को सौंपी गई। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि इस सीजन में लाखों सैलानी शिमला पहुंचे। इसको लेकर पुलिस ने विशेष योजना के तहत काम किया जिससे लोगों को कम से कम परेशानियों का सामना न करना पड़े।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 07:03 IST
Himachal Tourism : शिमला पर्यटन में नया रिकॉर्ड, दो माह में पहुंचे 18.5 लाख वाहन; वीकेंड पर लगी लंबी कतारें #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #ShimlaTourism #ShimlaTourists #ShimlaNews #HimachalTourism #HimachalNews #ShimlaTraffic #TouristSeason #SubahSamachar
