Shimla: नए सिरे से तय होगी शिमला से शालाघाट तक फोरलेन की अलाइनमेंट, जठिया देवी भी जुड़ेगा
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से लोअर हिमाचल के बीच आवाजाही को और आसान करने के लिए बनने वाले शिमला-शालाघाट फोरलेन की अलाइनमेंट अब नए सिरे से तय होगी। इसके लिए जल्द ही सर्वेक्षण और डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। नए सर्वेक्षण के बाद अब चार साल पहले तैयार की गई अलाइनमेंट में बदलाव होना तय है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने मार्च से सर्वेक्षण का काम शुरू करने की तैयारी कर ली है। डीपीआर और टेंडर प्रक्रिया पूरी कर इसी साल के अंत तक इस फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। इसके बनने से राजधानी का लोअर हिमाचल से सफर आसान हो जाएगा। शिमला-मटौर फोरलेन के तहत शालाघाट से शिमला तक करीब 27 किलोमीटर लंबे फोरलेन का निर्माण होना है। एनएचएआई ने साल 2022 में भी सर्वेक्षण कर इसकी अलाइनमेंट तैयार की थी। हालांकि उस समय सिर्फ टू लेन को लेकर इसका सर्वेक्षण किया था। इसे डीपीआर का रूप नहीं दिया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 10:22 IST
Shimla: नए सिरे से तय होगी शिमला से शालाघाट तक फोरलेन की अलाइनमेंट, जठिया देवी भी जुड़ेगा #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #ShimlaFourlane #SubahSamachar
