Kangra News: सिरत में 1.524 किलो चरस समेत शिमला निवासी गिफ्तार
ठाकुरद्वारा/इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत सीआईए टीम ने सिरत क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 1.524 किलोग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी हेम राज शिमला के आंजी का रहने वाला है और वर्तमान में इंदौरा तहसील के सिरत में रहता है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि सीआईए टीम क्षेत्र में गश्त और नशे के अवैध कारोबार की रोकथाम के लिए तैनात थी। इसी दौरान सूचना मिली कि हेम राज एक कैरी बैग में चरस की बड़ी खेप लेकर सिरत की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर मौजूद है और उसे बेचने की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.524 किलो चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 18:58 IST
Kangra News: सिरत में 1.524 किलो चरस समेत शिमला निवासी गिफ्तार #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
