Shimla News: मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को पुलिस ने सुरक्षित खोजा, मशोबरा नारी निकेतन में पहुंचाया
मशोबरा में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला की तलाशकर उसे सुरक्षित नारी निकेतन पहुंचाया गया। जानकरी के अनुसार 21.02.2026 की शाम सखी वन स्टॉप सेंटर मशोबरा से पुलिस चौकी मशोबरा को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गई कि शैल्ट की एक महिला (उम्र लगभग 48 वर्ष), जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है, नंगे पांव सेंटर से बाहर निकलकर बालिका आश्रम की ओर जंगल में चली गई है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस चौकी मशोबरा की टीम तुरंत मौके पर रवाना हुई तथा सखी वन स्टॉप सेंटर के स्टाफ के साथ मिलकर आसपास के जंगल व क्षेत्र में व्यापक तलाश अभियान चलाया गया। स्थानीय लोगों से भी संपर्क कर खोजबीन की गई। थोड़ा समय बाद पुलिस टीम को उक्त महिला बालिका आश्रम के नीचे जंगल क्षेत्र में नंगे पांव मिली, जिसकी पहचान सखी वन स्टॉप सेंटर की कर्मचारीयों द्वारा की गई। पुलिस टीम ने महिला को सुरक्षित वापस सखी वन स्टॉप सेंटर लाया गया। आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत महिला को सुरक्षित रूप से नारी निकेतन मशोबरा में पहुंचाया गया है। जिला पुलिस शिमला आम जनता को आश्वस्त करती है कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ सहायता के लिए सदैव उपलब्ध है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 11:37 IST
Shimla News: मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को पुलिस ने सुरक्षित खोजा, मशोबरा नारी निकेतन में पहुंचाया #CityStates #Shimla #MashobraWomanRescue #ShimlaPoliceMentalWoman #NariNiketanMashobra #SakhiCentreRescue #MentallyIllWomanShimla #PoliceRescueMashobra #ShimlaJungleWomanFound #SubahSamachar
