हिमाचल: शिमला के खलीणी में वन विभाग परिसर में दुकान खोलने के मामले की CID जांच, विजिलेंस जांच की भी सिफारिश
खलीणी स्थित मिस्ट चैंबर में वन विभाग के कार्यालय परिसर में सब्जी और राशन की दुकान खोलने के मामले में सीआईडी की इंटेलिजेंस शाखा ने प्रारंभिक जांच की है। प्रारंभिक छानबीन में सामने आए तथ्यों के आधार पर सीआईडी ने मामले की विजिलेंस ब्यूरो से भी जांच करवाने की सिफारिश की है। सीआईडी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मुख्यालय को भेजने के साथ विजिलेंस ब्यूरो को भी सौंपी गई है। मामला वन विभाग के कार्यालय परिसर में व्यावसायिक गतिविधि शुरू किए जाने से जुड़ा है। सरकारी भवन और कार्यालय परिसर का उपयोग सामान्य तौर पर विभागीय कार्यों के लिए किया जाता है। ऐसे में परिसर में सब्जी और राशन की दुकान खोलने को लेकर अनुमति, नियमों और प्रक्रिया पर सवाल उठे थे। इसके बाद मामले में सीआईडी की इंटेलिजेंस शाखा ने स्वत: संज्ञान लेते हुए इस मामले की प्रारंभिक छानबीन की। सीआईडी ने प्रारंभिक जांच के दौरान दुकान खोलने की अनुमति से जुड़े दस्तावेजों और विभागीय प्रक्रिया की पड़ताल की। जांच में यह देखा गया कि दुकान खोलने की अनुमति किस स्तर से दी गई, इसके लिए सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी ली गई या नहीं और सरकारी परिसर के व्यावसायिक उपयोग के संबंध में निर्धारित नियमों का पालन हुआ या नहीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 01, 2026, 17:43 IST
हिमाचल: शिमला के खलीणी में वन विभाग परिसर में दुकान खोलने के मामले की CID जांच, विजिलेंस जांच की भी सिफारिश #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #ShimlaNews #ForestDepartment #Khalini #MistChamber #CidInvestigation #VigilanceBureau #GovernmentOffice #SubahSamachar
