एशियन पैरा गेम्स 2026: शीतल देवी और तोमन कुमार ने रचा इतिहास, कंपाउंड मिक्स्ड टीम का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

भारतीय पैरा तीरंदाज शीतल देवी और तोमन कुमार ने एशियन पैरा गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। दोनों भारतीय तीरंदाजों ने रैंकिंग राउंड में कुल 1402 अंक हासिल किए और शीतल देवी तथा राकेश कुमार के 1400 अंकों के पिछले विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। यह मुकाबला सोमवार को जापान के ओकाजाकी स्थित ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क मल्टीपर्पस स्क्वायर में आयोजित किया गया। भारतीय जोड़ी का यह प्रदर्शन एशियन पैरा गेम्स का भी नया रिकॉर्ड बना। इससे पहले यह रिकॉर्ड चीन के नाम था, जिसने 2023 में हांगझोऊ में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में 1382 अंक हासिल किए थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 19, 2026, 13:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एशियन पैरा गेम्स 2026: शीतल देवी और तोमन कुमार ने रचा इतिहास, कंपाउंड मिक्स्ड टीम का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा #Sports #National #SheetalDevi #TomanKumar #AsianParaGames #WorldRecord #CompoundMixedTeam #ParaArchery #IndianArchers #1402Points #SubahSamachar