Hamirpur (Himachal) News: पीपीआर बीमारी से बचाव के लिए भेड़-बकरियों को लगेगा टीका
हमीरपुर में 20 हजार डोज पहुंचीं, 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान पशुपालन विभाग ने शुरू की मुहिम, पशुओं को संक्रमण से बचाने में मिलेगी मददसंवाद न्यूज एजेंसीहमीरपुर। जिले में भेड़-बकरियों को पेस्ट डेस पेटिट्स रूमिनेंट्स (पीपीआर) जैसी संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा। इसके लिए जिले के सभी पशु चिकित्सालयों में वैक्सीन की डोज भेज दी गई हैं। विभाग को करीब 20 हजार डोज मिली हैं।अभियान में स्थानीय पशुपालकों की भेड़-बकरियों के साथ गद्दी समुदाय के पशुओं का भी टीकाकरण किया जाएगा। इससे भेड़-बकरियों के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में आवाजाही करने वाले पशुपालकों को भी लाभ मिलेगा। समय पर टीकाकरण से पशुओं को संक्रमण से बचाने और बीमारी के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी।पशुपालन विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक डॉ. सुजय शर्मा ने बताया कि पीपीआर से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण करवाना आवश्यक है। पशुपालकों को विभाग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पशुओं को टीका लगवाना चाहिए। इसके अलावा बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने, पशुशाला की साफ-सफाई बनाए रखने और बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क करने की सलाह दी गई है।संक्रामक वायरल बीमारी है पीपीआरपीपीआर एक एक संक्रामक वायरल बीमारी है, जो मुख्य रूप से भेड़ और बकरियों को प्रभावित करती है। संक्रमित पशु के संपर्क और उसके नाक-मुंह से निकलने वाले स्राव के अलावा दूषित चारे-पानी से भी संक्रमण फैल सकता है। बीमारी होने पर पशुओं को तेज बुखार, आंखों और नाक से पानी या स्राव निकलने, मुंह में छाले, दस्त, सांस लेने में परेशानी और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 17:09 IST
Hamirpur (Himachal) News: पीपीआर बीमारी से बचाव के लिए भेड़-बकरियों को लगेगा टीका #SheepAndGoatsWillBeVaccinatedToProtectAgainstPPRDisease. #SubahSamachar
