Shashi Tharoor: केरल चुनाव में उठा सड़क जाम का मुद्दा, थरूर ने पीएम मोदी को ठहराया जिम्मेदार, जानें पूरा मामला

केरल विधानसभा चुनाव के बीच सियासत अब सड़कों तक पहुंच गई है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को लेकर तंज कसा है। थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री के काफिले के कारण सड़कों पर जाम लग गया, जिससे उन्हें एक चुनावी कार्यक्रम में देर हो गई। इस बयान के बाद चुनावी माहौल और गरम हो गया है। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी ने केरल में चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है। उन्होंने त्रिशूर और पलक्कड़ में बड़े जनसभाएं कीं और भाजपा के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश की। मोदी ने कहा कि केरल में बदलाव की लहर दिख रही है और जनता अब नए विकल्प की ओर देख रही है। उन्होंने एलडीएफ और यूडीएफ पर निशाना साधते हुए विकास की कमी का आरोप लगाया। Running late this afternoon thanks to the Prime Ministerial cavalcade clogging key roads! The perils of campaigning in the same vicinity…. — Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) March 29, 2026 क्या था थरूर का ट्रैफिक वाला बयान शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री के काफिले के कारण मुख्य सड़कों पर जाम लग गया। उन्होंने कहा कि एक ही इलाके में चुनाव प्रचार करने की वजह से यह परेशानी हुई। थरूर के इस बयान को भाजपा ने राजनीतिक हमला बताया, जबकि कांग्रेस ने इसे आम लोगों की परेशानी से जुड़ा मुद्दा बताया। ये भी पढ़ें-तेलंगाना विधानसभा में हंगामा:बीआरएस के 24 विधायक दो दिनों के लिए निलंबित, जानें क्या है पूरा विवाद पीएम मोदी ने रैली में क्या संदेश दिया प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी रैली में कहा कि केरल दो दलों के बीच फंसा हुआ है, जो सिर्फ अपने फायदे के लिए राजनीति करते हैं। उन्होंने एलडीएफ और यूडीएफ पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाया। मोदी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए राज्य में विकसित केरल बनाएगा और इसे मोदी की गारंटी बताया। क्या चुनाव प्रचार में सांस्कृतिक रंग भी दिखा पलक्कड़ में रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पारंपरिक चेंडा वाद्य बजाया। इससे उन्होंने स्थानीय संस्कृति से जुड़ने का संदेश देने की कोशिश की। भाजपा इस बार केरल में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रही है, जिसमें सांस्कृतिक जुड़ाव भी शामिल है। ये भी पढ़ें-Tamil Nadu Election:तमिलनाडु चुनाव में TVK प्रमुख ने युवाओं पर लगाया दांव, दस बिंदुओं में समझें पूरी रणनीति भाजपा और एनडीए की रणनीति क्या है प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य में एनडीए उम्मीदवारों से भी मुलाकात की और उन्हें जीत के लिए रणनीति दी। भाजपा इस चुनाव में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लक्ष्य के साथ मैदान में है। पार्टी का फोकस विकास, रोजगार और बदलाव के मुद्दों पर है। कब होंगे चुनाव और क्या है माहौल केरल में नौ अप्रैल 2026 को मतदान होगा और चार मई को नतीजे आएंगे। चुनाव में अब सिर्फ कुछ दिन बाकी हैं, इसलिए प्रचार पूरी ताकत से चल रहा है। राज्य में भाजपा, कांग्रेस और वाम दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। अन्य वीडियो-

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 15:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shashi Tharoor: केरल चुनाव में उठा सड़क जाम का मुद्दा, थरूर ने पीएम मोदी को ठहराया जिम्मेदार, जानें पूरा मामला #IndiaNews #Election #National #KeralaElections #NarendraModi #ShashiTharoor #BjpCampaign #IndianPolitics #ElectionRally #Nda #SubahSamachar