Meerut News: राहगीरों को किया शरबत वितरित
मेरठ। भीषण गर्मी के बीच एक प्रयास संस्था की महानगर टीम ने बुधवार को इंदिरा चौक पर राहगीरों को शरबत वितरण किया। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंघल ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।संस्था के कार्यकर्ताओं ने चौक से गुजरने वाले सैकड़ों लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई। ममता सिंघल ने इस अवसर पर संस्था के सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से मानव सेवा करना ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। संस्था भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्य करती रहेगी। सेवा कार्य में महानगर अध्यक्ष रीतू शर्मा और जिलाध्यक्ष संगीता गुप्ता भी मौजूद रहीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2026, 17:43 IST
Read More:
Sharbat was distributed to passersby
Meerut News: राहगीरों को किया शरबत वितरित #SharbatWasDistributedToPassersby #SubahSamachar
