Aligarh News: अलीगढ़ पहुंची शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गविष्ट यात्रा
ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की 81 दिवसीय गविष्ट (गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा शुक्रवार को 41वें दिन अलीगढ़ पहुंची। शहर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और गो भक्तों ने उनका स्वागत किया।यात्रा का उद्देश्य गो रक्षा, गो संवर्धन और गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए जनजागरण करना है। शंकराचार्य का शहर में शाम पांच बजे आगमन प्रस्तावित था, लेकिन वह लगभग ढाई घंटे देरी से पहुंचे। शाम सात बजे से अगले दिन सात बजे तक मौन धारण में रहने के कारण उन्होंने किसी भी सभा को संबोधित नहीं किया।यात्रा के दौरान मथुरा रोड, सासनी गेट, खिरनी गेट, हाथरस अड्डा, मदार गेट, दुबे का पड़ाव, गांधी पार्क, मालगोदाम, मैरिस रोड और धर्मपुर कोर्टयार्ड सहित कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। रात का विश्राम धर्मपुर कोर्टयार्ड में किया गया। इस मौके पर पश्चिमांचल प्रभारी अखिलेश ब्रह्मचारी, हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र पांडेय, गो रक्षक दल के संस्थापक सचिन राघव सहित बड़ी संख्या में गो सेवक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। शनिवार को यात्रा कोल, छर्रा, अतराैली व बराैली विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 02:53 IST
Aligarh News: अलीगढ़ पहुंची शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गविष्ट यात्रा #AligarhNews #ShankaracharyaSwamiAvimukteshwaranand #SubahSamachar
