आयुष मलिक धर्मांतरण: 'बेटे को बंधक बनाने की बात पूरी तरह गलत', पिता बोले- अदालत में सीसीटीवी और अन्य सबूत दिए
शामली में धर्म परिवर्तन करने वाले आयुष मलिक को बंधक बनाकर रखने के आरोपों के बीच बुधवार को उसके पिता देवराज मलिक भी हाईकोर्ट में मौजूद रहे। देवराज मलिक ने इन आरोपों को गलत बताया। देवराज मलिक ने बताया कि अदालत के समक्ष आयुष के दुकान पर काम करने के दौरान की सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य पेश किए गए हैं। उनका कहना है कि आयुष को बंधक बनाकर रखने की बात पूरी तरह गलत है। इस मामले में छह जून को देवराज मलिक की ओर से शामली शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद मामला धर्मांतरण के आरोपों से लेकर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका तक हाईकोर्ट पहुंचा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 17, 2026, 10:29 IST
आयुष मलिक धर्मांतरण: 'बेटे को बंधक बनाने की बात पूरी तरह गलत', पिता बोले- अदालत में सीसीटीवी और अन्य सबूत दिए #CityStates #Meerut #Shamli #UttarPradesh #ShamliConversion #SubahSamachar
