Shamli: ढाई फीट के चीनू कश्यप ने उठाई कांवड़, देश में अमन-शांति की मांगी दुआ; रास्ते में बरसे फूल
शामली में बुढ़ाना रोड स्थित बालाजी कांवड़ शिविर में सोमवार सुबह बागपत के तूगाना गांव निवासी 26 वर्षीय चीनू कश्यप पहुंचे। महज ढाई फीट कद के चीनू कांवड़ लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं। अपनी कद-काठी और मजबूत हौसले के कारण वह कांवड़ मार्ग पर लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। चीनू 4 अगस्त को हरिद्वार पहुंचे थे। वहां मां गंगा से पवित्र जल लेकर उन्होंने पैदल अपने गांव की यात्रा शुरू की। रास्ते में कई जगह लोगों ने उन्हें देखा तो उत्साह बढ़ाया और पुष्पवर्षा कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें:Kanwad Yatra 2026:शिवरात्रि कल, डाक कांवड़ की बढ़ी रफ्तार; दिल्ली-दून हाईवे पर उमड़ा केसरिया सैलाब
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 10:13 IST
Shamli: ढाई फीट के चीनू कश्यप ने उठाई कांवड़, देश में अमन-शांति की मांगी दुआ; रास्ते में बरसे फूल #CityStates #Meerut #शामलीकांवड़यात्रा #ShamliKanwarYatra #चीनूकश्यप #ChinuKashyap #ढाईफीटकेचीनूकश्यप #2.5FeetChinuKashyap #कांवड़यात्रा2026 #KanwarYatra2026 #ShamliNews #शामलीन्यूज #SubahSamachar
