Kangra News: शाहपुर अस्पताल पहली बार हर्निया का सफल ऑपरेशन

शाहपुर (कांगड़ा)। नागरिक अस्पताल शाहपुर ने स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल किया है। अस्पताल में पहली बार इनगुइनल हर्निया की सफल सर्जरी की गई है। स्थानीय स्तर पर इस बड़ी मेडिकल सुविधा के शुरू होने से क्षेत्रवासियों में काफी खुशी है। अस्पताल में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे, जो उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) की समस्या से भी जूझ रहे थे। डॉक्टरों की टीम ने उनके बाईं ओर के इनगुइनल हर्निया का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया है। खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. कविता ठाकुर ने बताया कि यह महत्वपूर्ण सर्जरी एनेस्थेटिस्ट डॉ. दिव्या चौधरी और सर्जन डॉ. शल्लभ की टीम द्वारा सफलतापूर्वक पूरी की गई। इस ऑपरेशन के दौरान स्टाफ नर्स प्रियंका, आशा और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विक्रमजीत ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई।डॉ. कविता ठाकुर ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति बिल्कुल सामान्य और स्थिर है। अस्पताल में पहली सर्जरी के इस सफल संचालन से अब शाहपुर और आसपास के क्षेत्रवासियों को बहुत लाभ मिलेगा। अब उन्हें इस तरह की सामान्य सर्जरी के लिए दूर-दराज के बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।यह नागरिक अस्पताल शाहपुर के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है। स्थानीय स्तर पर ऐसी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने से मरीजों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी और उन्हें बेहतर इलाज मिल सकेगा। -डॉ. कविता ठाकुर, बीएमओ, शाहपुर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 19:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: शाहपुर अस्पताल पहली बार हर्निया का सफल ऑपरेशन #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar