हिमाचल: शाहपुर दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा, सीएम सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकाथॉन को संबोधित करते हुए की

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से शाहपुर में आयोजित एंटी चिट्टा वाकाथॉन को संबोधित किया। उन्होंने नशे के दुरुपयोग के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने और नशामुक्त हिमाचल प्रदेश के निर्माण के लिए प्रदेशवासियों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस वाकाथॉन का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना और अत्यंत नशीले पदार्थ चिट्टा के खिलाफ अभियान में आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 19, 2026, 15:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: शाहपुर दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा, सीएम सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकाथॉन को संबोधित करते हुए की #CityStates #HimachalPradesh #Kangra #Shimla #ShahpurDussehraFestival #SubahSamachar