UP News: प्यार में जौनपुर की शाहजहां बानो बनी प्रतीक्षा, बरेली में प्रेमी पवन के साथ लिए फेरे

जौनपुर निवासी शाहजहां बानो धर्म बदलकर प्रतीक्षा यादव बन गईं और बरेली में प्रतापगढ़ निवासी प्रेमी पवन यादव से विवाह कर लिया। शहर के अगस्त्य मुनि आश्रम में फेरे लेने के बाद शाहजहां ने सनातन धर्म में शामिल होने को गौरव का क्षण बताया। जौनपुर के गांव नाहरमऊ निवासी समीउल्ला की बेटी शाहजहां बानो शनिवार को प्रतापगढ़ के गांव भोजेपुर निवासी भारत राम के बेटे पवन यादव के साथ बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंचीं और आचार्य केके शंखधार से विवाह कराने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें-Schools Closed in UP:यूपी के इस जिले में सावन के हर सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल, DM ने जारी किया आदेश आचार्य ने उनके जन्म व शैक्षिक प्रमाणपत्र देखे। दोनों के बालिग होने की दशा में सनातन धर्म में वापसी की प्रक्रिया पूरी कराई। गंगाजल से आचमन कराया गया। शाहजहां बानो का नया नाम प्रतीक्षा यादव रखा, फिर वैदिक रीति से दोनों का विवाह कराया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 02, 2026, 03:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP News: प्यार में जौनपुर की शाहजहां बानो बनी प्रतीक्षा, बरेली में प्रेमी पवन के साथ लिए फेरे #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #ReligiousConversion #LoveMarriage #Lover #UpNews #SubahSamachar