कैसे बॉलीवुड के किंग बने शाहरुख?: कभी बाजीगर तो कभी डाॅन बनकर किया दिलों पर राज; जानें कितनी है नेटवर्थ
शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों से सभी को अपना दीवाना बनाया है। आज वे अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें, जो उन्हें बॉलीवुड का बादशाह बनाता है। शाहरुख खान के यादगार किरदार बॉलीवुड में कई सितारे आए और गए, लेकिन कुछ कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। शाहरुख खान भी उन्हीं में से एक हैं। रोमांस हो, एक्शन हो या फिर नेगेटिव किरदार, उन्होंने हर तरह के रोल से दर्शकों का दिल जीता है। यही वजह है कि उन्हें बॉलीवुड का 'किंग खान' कहा जाता है। शाहरुख ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में की हैं, जिनके किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। करियर के शुरुआत में शाहरुख ने 'बाजीगर', 'डर' और 'अंजाम' जैसी फिल्मों में नैगेटिव किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता। इसके बाद उन्होंने'कुछ कुछ होता है', 'दिल तो पागल है' में रोमांटिक फिल्मों से लोगों को अपना दीवाना बनाया। इसके बाद अब वे 'पठान', 'जवान' और 'रईस' जैसी फिल्मों में एक्शन अवतार में नजर आए। इस तरह शाहरुख ने अपने करियर में हर तरह के किरदार किए और वो लोगों के दिलों में भी जगह बना गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 17:57 IST
कैसे बॉलीवुड के किंग बने शाहरुख?: कभी बाजीगर तो कभी डाॅन बनकर किया दिलों पर राज; जानें कितनी है नेटवर्थ #Bollywood #Entertainment #National #ShahRukhKhan #ShahRukhKhanMovies #ShahRukhKhanNetWorth #ShahRukhKhanBirthday #ShahRukhKhanBirthdayDate #ShahRukhKhanIconicRoles #ShahRukhKhanIconicPose #SubahSamachar
