Noida News: थार की टक्कर से घायल की इलाज के दौरान मौत

नोएडा। प्रयाग अस्पताल के सामने सोमवार शाम थार की टक्कर से घायल हुए ई रिक्शा सवार एक शख्स की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य तीन का इलाज अस्पताल में चल रहा है। तीनों की हालत में सुधार हो रहा है। हादसे में घायल ओमप्रकाश के सिर, हाथ-पैर के अलावा पेट में भी चोट लगी थी। ओमप्रकाश, राजेश और राकेश का प्रयाग अस्पताल में इलाज चल रहा था, जबकि अनूप का फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाली सेक्टर-49 के प्रभारी सुनील भारद्वाज ने बताया कि ओमप्रकाश का मंगलवार को अस्पताल में पेट का ऑपरेशन हुआ था। बुधवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की थी और थार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया था। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 21:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Dsfg



Noida News: थार की टक्कर से घायल की इलाज के दौरान मौत #Dsfg #SubahSamachar