Noida News: जिम ट्रेनर पर महिला से 23 लाख रुपये हड़पने का आरोप
जिम ट्रेनर पर महिला से 23 लाख रुपये हड़पने का आरोप - कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी माई सिटी रिपोर्टर नोएडा। एक महिला ने जिम ट्रेनर पर 23 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-19 की रहने वाली मोना अग्रवाल ने कोर्ट में अर्जी दी है कि वह सेक्टर-18 स्थित कल्ट जिम में 2023 से लगातार आती-जाती हैं। वहां पर जिम ट्रेनर माधव नौटियाल से जान पहचान हो गई। माधव ने महिला से दोस्ती की। जिम खोलने से लेकर नए-नए बहाने बनाकर मोना से 2024 से दिसंबर 2025 तक 26 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद तीन लाख रुपये लौटा दिया। इसके बाद उसने रकम देने से इनकार कर दिया। मोना ने मामले की शिकायत चार फरवरी को पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि 12 फरवरी को घर लौटते समय डीएनडी अंडरपास के निकट दो गुंडे मिले। दोनों ने माधव से रकम मांगने और उसके खिलाफ शिकायत करने की बात बोलते हुए पिस्टल दिखाकर डराया। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 11, 2026, 19:59 IST
Noida News: जिम ट्रेनर पर महिला से 23 लाख रुपये हड़पने का आरोप #Gsfd #SubahSamachar
