Noida News: भट्टा मालिक की कार के नीचे आने से श्रमिक की बच्ची के पैर टूटे

फोटो संवाद न्यूज एजेंसीदनकौर। कोतवाली क्षेत्र के डेरीन गुजरान गांव के पास ईंट भट्ठे पर भट्ठा मालिक की कार के नीचे दबने से भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक की 3 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची के दोनों पैरों की हड्डियां टूट गई हैं। उसका ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार ने भट्ठा मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में बुधवार को शिकायत दी है। अलीगढ़ जिला निवासी पंकज कुमार ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से डेरीन गुजरान गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करता है। 28 फरवरी को उसकी 3 वर्ष की बेटी सारिका भट्ठे के पास खेल रही थी। इसी दौरान भट्ठे का मालिक कार से निकल रहा था। आरोप है कि कार चालक मोबाइल देखने में व्यस्त था, जिससे उसका ध्यान सड़क पर नहीं रहा और कार बच्ची के ऊपर चढ़ गई। घटना में सारिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। बच्ची के दोनों पैरों की हड्डियां टूट गई हैं और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि हादसे के बाद भट्ठा मालिक ने बच्ची के इलाज में भी कोई विशेष मदद नहीं की है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज कराने में परेशानी आ रही है, जिससे बच्ची की जान को खतरा बना हुआ है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 11, 2026, 16:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Sgdf



Noida News: भट्टा मालिक की कार के नीचे आने से श्रमिक की बच्ची के पैर टूटे #Sgdf #SubahSamachar