Noida News: बस से बैटरी निकाल ले गए चोर
रबूपुरा (संवाद)। कस्बे में बस अड्डे के पास खड़ी एक प्राइवेट बस से बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। बस मालिक ने रबूपुरा कोतवाली में शिकायत देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कस्बे के मुहल्ला आजाद नगर निवासी इकराम ने पुलिस को बताया कि उनकी बस रबूपुरा-बुलंदशहर रोड पर चलती है। बृहस्पतिवार की रात बस को कस्बे के मिर्जापुर रोड पर खड़ा किया था। इसी दौरान चोरों ने खिड़की का ताला तोड़कर बैटरी चोरी कर ली। 15 दिनों के अंदर बस से बैटरी चोरी की यह दूसरी घटना है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 05, 2026, 20:20 IST
Noida News: बस से बैटरी निकाल ले गए चोर #Gfds #SubahSamachar
