Fatehabad News: लिंगानुपात पांच माह का फिर 900 से कम, मई में सुधार, अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर नजर

फतेहाबाद। जिले के लिंगानुपात की इस बार फिर से सुखद रिपोर्ट नहीं आई है। जिले के पांच माह का लिंगानुपात फिर 900 से कम रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल जनवरी से मई माह तक का लिंगानुपात 899 रहा है। हालांकि मई माह में एक हजार लड़कों के मुकाबले 932 लड़कियों ने जन्म लिया है।इससे पहले अप्रैल माह का लिंगानुपात 948 रहा था लेकिन इससे पहले जनवरी से मार्च माह का लिंगानुपात 900 से कम रहा था। इससे जिले का पिछले पांच माह का आंकड़ा बिगड़ा हुआ है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने पिछले माह अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया था। इस माह भी विभाग अन्य केंद्रों पर जांच अभियान चला सकता है। हालांकि पिछले माह जिन केंद्रों पर खामियां मिली थी उन केंद्रों को नोटिस देने को लेकर पीएनडीटी की बैठक होनी है। - खराब लिंगानुपात वाले गांवों के अधिकारियों के जारी हो सकते हैं नोटिसजिले का अप्रैल माह तक का लिंगानुपात 893 रहा था। सुखद यह रहा है कि यह 899 हो गया है। पर अभी ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अब 900 से कम लिंगानुपात वाले गांवों की सूची तैयार कर रहा है। इन गांवों के जिम्मेदारों को विभाग नोटिस जारी करेगा। इसमें संबंधित एसएमओ, एमओ, एएनएम और आशा वर्कर शामिल हैं।- जिले का ये रहा लिंगानुपातवर्ष लिंगानुपात2015 8942016 9232017 9122018 8932019 9242020 9372021 8982022 9502023 9342024 9262025 961-जिले का लिंगानुपात मई माह का 932 रहा है लेकिन पिछले तीन माह का कम होने के कारण दिक्कत आई है। अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर पिछले दिनों टीमों ने निरीक्षण किया था। जिन केंद्रों में कमी मिली है उन्हें नोटिस दिया जाएगा। - निरपाल चंद, नोडल अधिकारी, पीएनडीटी

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 22:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Fatehabad News: लिंगानुपात पांच माह का फिर 900 से कम, मई में सुधार, अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर नजर #SexRatioBelow900AtFiveMonths #ImprovementInMay #UltrasoundCentresUnderScrutiny #SubahSamachar