Hamirpur (Himachal) News: सीवरेज, कूड़ा निष्पादन और पार्किंग व्यवस्था होगी दुरुस्त

बड़सर (हमीरपुर)। बड़सर को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के साथ ही लोगों में विकासात्मक कार्यों को रफ्तार मिलने की उम्मीद जगी है। ग्रामीण से शहरी क्षेत्र में कदम रखने के बाद लोगों को अब उम्मीद कर रहे हैं कि सीवरेज व्यवस्था, कूड़े के निष्पादन की व्यवस्था सहित पार्किंग और अन्य सुविधाएं भी सुदृढ़ होंगी। वहीं सड़क निर्माण, सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, नालियों का भी सुधार होगा। व्यापारी वर्ग ने भी इस फैसले को सराहनीय कदम बताया है। कारोबारियों का कहना है कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और बाहर से आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। कुछ लोगों ने यह भी सुझाव दिया कि नगर पंचायत बनने के बाद टैक्स व्यवस्था लागू होने की संभावना है। प्रशासन को सुविधाओं में सुधार के साथ पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए। नगर पंचायत बनने के बाद टैक्स व्यवस्था लागू होने की संभावना है, इसलिए प्रशासन को सुविधाओं में सुधार के साथ पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए। जनसुविधाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। -राजकुमार विज, प्रधान व्यापार मंडल बड़सर सड़क निर्माण, सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, नालियों का सुधार और ठोस कूड़ा प्रबंधन जैसी मूलभूत सुविधाओं को व्यवस्थित रूप से लागू किए जाने की उम्मीद है। -मदन शर्मा, मैहरे नगर पंचायत बनने से बाजार के क्षेत्र में बेहतर प्रबंधन होगा। अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या का समाधान निकलेगा और नियमित सफाई व्यवस्था लागू होगी। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। -डॉ. सीमा शर्मा, मैहरेनगर पंचायत बनने से गांव और बाजारों में रोशनी की व्यवस्था, गंदे पानी की नालियों के रखरखाव की व्यवस्था और इस क्षेत्र में नए भवनों का निर्माण किए जाने से क्षेत्र में विकास होगा। कूड़ा निष्पादन के लिए भी उचित प्रबंधन होगा। - बाबू राम, बड़सर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 23:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: सीवरेज, कूड़ा निष्पादन और पार्किंग व्यवस्था होगी दुरुस्त #Sewerage #GarbageDisposalAndParkingArrangementsWillBeImproved. #SubahSamachar